आपकी सेवा ही मेरा संकल्प

District Jind

हरियाणा का हृदय

जींद जिला — District Jind

क्षेत्रफल: 2,702 वर्ग कि.मी. | जनसंख्या: ~18.8 लाख (2024 अनुमानित) | विधानसभा: 5 | लोकसभा: सोनीपत

2,702वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल
13.34Lजनसंख्या (2011)
5विधानसभा क्षेत्र
306गांव

इतिहास — History of Jind

जींद का इतिहास महाभारत काल तक जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, पांडवों ने कुरुक्षेत्र युद्ध से पहले जयंती देवी (विजय की देवी, इंद्र की पुत्री) का मंदिर बनवाया और विजय की प्रार्थना की। इस मंदिर के चारों ओर बसा नगर “जयंतपुरी” कहलाया, जो बाद में “जींद” बन गया।

1763 में महाराजा गजपत सिंह सिद्धू ने अफ़ग़ान गवर्नर ज़ैन ख़ान से यह क्षेत्र जीतकर 1775-76 में जींद किला बनवाया और जींद राज्य की स्थापना की। स्वतंत्रता के बाद 15 जुलाई 1948 को जींद राज्य भारतीय संघ में विलीन हुआ और PEPSU (पटियाला एंड ईस्ट पंजाब स्टेट्स यूनियन) का हिस्सा बना।

1 नवम्बर 1966 को पंजाब के पुनर्गठन पर सांगरूर जिले के जींद और नरवाना तहसीलों को मिलाकर जींद जिला बनाया गया — यह नवनिर्मित हरियाणा राज्य के सात मूल जिलों में से एक था। इसमें चौधरी दलसिंह जी (8 विधायी कार्यकाल — PEPSU, पंजाब एवं हरियाणा | प्रथम सिंचाई एवं बिजली मंत्री हरियाणा | स्वतंत्रता सेनानी | INA भर्ती अधिकारी) की अहम भूमिका रही — उन्होंने जींद राज्य प्रजा मंडल के अध्यक्ष के रूप में विलय आंदोलन का नेतृत्व किया। पूरा जीवन परिचय पढ़ें →

प्रशासनिक ढांचा — Administrative Setup

उप-मंडल (Sub-Divisions)

1. जींद — तहसील: जींद, जुलाना, अलेवा (उप-तहसील)
2. नरवाना — तहसील: नरवाना, उचाना (उप-तहसील)
3. सफीदों — तहसील: सफीदों, पिल्लूखेड़ा (उप-तहसील)

विधानसभा क्षेत्र (Assembly Constituencies)

1. जींद
2. जुलाना (34)
3. सफीदों
4. उचाना कलां
5. नरवाना

लोकसभा क्षेत्र: सोनीपत

जनसांख्यिकी — Demographics (Census 2011)

विवरण आंकड़े
कुल जनसंख्या 13,34,152
पुरुष / महिला 7,13,006 / 6,21,146
लिंगानुपात 871 महिलाएं / 1000 पुरुष
जनसंख्या घनत्व 494 प्रति वर्ग कि.मी.
साक्षरता दर 71.44% (पुरुष 80.81%, महिला 60.76%)
ग्रामीण / शहरी 10,28,569 / 3,05,583
अनुसूचित जाति 21.16%
प्रमुख भाषा हरियाणवी (84%), हिंदी (12.4%), पंजाबी (2.8%)
प्रमुख धर्म हिंदू (95.69%), सिख (2.18%)
कुल गांव / शहर 306 गांव, 6 शहर
2024 अनुमानित जनसंख्या ~18,81,155



जींद विधानसभा क्षेत्र

Jind Assembly Constituency — Jind District, Haryana

जींद विधानसभा क्षेत्र जींद जिले का सबसे बड़ा और प्रमुख शहरी क्षेत्र है। 1966 में हरियाणा गठन से पहले यह PEPSU (1948-56) और पंजाब (1957-66) का हिस्सा था। चौधरी दलसिंह जी ने इस क्षेत्र से 5 बार विधायक के रूप में सेवा की — PEPSU, पंजाब और हरियाणा तीनों काल में।

जींद विधानसभा — निर्वाचन इतिहास

Jind Assembly Constituency — Election History (Pre-Haryana + 1967–2024)

पूर्व-हरियाणा काल (PEPSU / Punjab)

वर्ष विधानसभा विजेता पार्टी कार्यकाल
1952 PEPSU चौ. दलसिंह ✅ INC 16.04.1952 — 04.03.1953
1954 PEPSU चौ. दलसिंह ✅ INC 26.03.1954 — 31.10.1956
1956* पंजाब चौ. दलसिंह ✅ INC 06.11.1956 — 31.03.1957 (PEPSU→पंजाब विलय)
1965 पंजाब चौ. दलसिंह ✅ INC 26.01.1965 — 31.10.1966

* 1956: PEPSU का पंजाब में विलय — निरंतर कार्यकाल

हरियाणा काल (1966 के बाद)

वर्ष विजेता पार्टी मत उपविजेता पार्टी मत अंतर
1966* चौ. दलसिंह ✅ 🏛️ INC ⭐ पंजाब→हरियाणा गठन | प्रथम सिंचाई एवं बिजली मंत्री (01.11.1966 — 23.03.1967)
1967 दया कृष्ण INC 26,089 आई. सिंह IND 15,548 10,541
1968 दया कृष्ण INC 17,733 शंकर दास IND 16,136 1,597
1972 चौ. दलसिंह ✅ INC(O) 28,281 दया कृष्ण INC 21,999 6,282
1977 मांगे राम IND 15,751 प्रताप सिंह JNP 9,646 6,105
1982 बृज मोहन Lok Dal 27,045 मांगे राम INC 26,899 146
1987 परमा नंद Lok Dal 39,323 मांगे राम गुप्ता INC 31,221 8,102
1991 मांगे राम गुप्ता INC 35,346 टेक राम JP 19,213 16,133
1996 बृज मोहन HVP 40,803 मांगे राम INC 22,245 18,558
2000 मांगे राम गुप्ता INC 41,621 गुलशन लाल INLD 36,978 4,643
2005 मांगे राम गुप्ता INC 43,883 सुरेन्द्र सिंह INLD 26,448 17,435
2009 डॉ. हरि चंद मिड्ढा INLD 34,057 मांगे राम गुप्ता INC 26,195 7,862
2014 डॉ. हरि चंद मिड्ढा INLD 31,631 सुरिन्दर सिंह BJP 29,374 2,257
2019 (उप.) डॉ. हरि चंद मिड्ढा के निधन पर उपचुनाव
2019 BJP 58,370 JJP 45,862 12,508
2024 BJP 68,920 INC 53,060 15,860

✅ ढुल परिवार — जींद से: चौ. दलसिंह जी ने जींद से 6 विधायी कार्यकाल पूरे किए — 1952 (PEPSU), 1954 (PEPSU), 1956 (पंजाब — PEPSU विलय), 1965 (पंजाब), 1966 (हरियाणा गठन — प्रथम सिंचाई मंत्री) एवं 1972 (हरियाणा)। * 1966: पंजाब→हरियाणा गठन — निरंतर कार्यकाल। पूरा जीवन परिचय →



34-जुलाना विधानसभा क्षेत्र

Julana Assembly Constituency — Jind District, Haryana | Lok Sabha: Sonipat

72
गांव
263
वर्ग कि.मी.
14
चुनाव (1967 से)

जुलाना विधानसभा क्षेत्र जींद जिले का सबसे छोटा लेकिन ऐतिहासिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यह क्षेत्र 1967 में हरियाणा गठन के समय अस्तित्व में आया। यहां से चौधरी दलसिंह जी ने 2 बार (1967 एवं 1970) और चौ. परमिन्दर सिंह ढुल ने 2 बार (2009, 2014) विधायक के रूप में सेवा की।

जुलाना विधानसभा क्षेत्र के 72 गांव

Villages of Julana Assembly Constituency (34), District Jind, Haryana

क्र. गाँव का नाम क्र. गाँव का नाम क्र. गाँव का नाम
1 गुलकनी 25 शामलो कलां 49 करसौला
2 राजपुरा 26 शामलो खुर्द 50 मेहरड़ा
3 रामराय 27 गतौली 51 लिजवाना कलां
4 रामराय खेड़ा 28 रामकली 52 लिजवाना खुर्द
5 बागनवाला 29 सिरसा खेडी 53 अकालगढ़
6 पौंकरी खेड़ी 30 नंदगढ़ 54 बूढाखेड़ा लाठर
7 गामडी 31 भैरो खेड़ा 55 शादीपुर
8 इगराह 32 ललित खेड़ा 56 खरैंटी
9 रामगढ़ 33 निडाना 57 करेला
10 घिमाना 34 निडानी 58 झमोला
11 कर्मगढ़ 35 ढिगाना 59 खेड़ा बख्ता
12 बह्बलपुर 36 पडाना 60 गढ़वाली
13 बीबीपुर 37 रधाना 61 बुराडेहर
14 ढाणी 38 अशरफगढ़ 62 मालवी
15 गोबिंदपुरा 39 सिंधवी खेड़ा 63 राजगढ़
16 बिशनपुरा 40 खरकरामजी 64 कमाच खेड़ा
17 किशनपुरा 41 सिवाह 65 देश खेड़ा
18 बिरौली 42 सुंदरपुर 66 देवरड
19 अनूपगढ़ 43 चाबरी 67 ब्राह्मणवास
20 बुवाना 44 बराह कलां 68 किला जफरगढ़
21 बराड़ खेड़ा 45 बराह खुर्द 69 पौली
22 किनाना 46 लखमीरवाला 70 हथवाला
23 खिमा खेडी 47 आसन 71 फतेहगढ़
24 गोंसाई खेड़ा 48 जैजैवंती 72 जुलाना

जुलाना विधानसभा — निर्वाचन इतिहास

Julana Assembly Constituency — Election History (1967–2024)

वर्ष विजेता पार्टी मत उपविजेता पार्टी मत अंतर
1967 चौ. दलसिंह ✅ INC 21,534 जी. राम BJS 12,211 9,323
1968 नारायण सिंह Swatantra
1970 चौ. दलसिंह ✅ INC
1972 फतेह सिंह INC 30,033 राम सिंह INC(O) 15,788 14,245
1977 ज़िले सिंह Janata 16,407 घासी राम IND 9,414 6,993
1982 कुलबीर सिंह Lok Dal 17,880 शमशेर सिंह INC 12,723 5,157
1987 कुलबीर सिंह Lok Dal 40,965 फतेह सिंह INC 19,518 21,447
1991 सूरज भान JP 16,157 परमेन्दर सिंह INC 13,154 3,003
1996 सत्य नारायण लाठर HVP 34,195 सूरज भान SAP 22,425 11,770
2000 शेर सिंह INC 34,657 सूरज भान काजल INLD 32,556 2,101
2005 शेर सिंह INC 32,232 परमिन्दर सिंह IND 25,410 6,822
2009 चौ. परमिन्दर सिंह ढुल ✅ INLD 45,576 शेर सिंह INC 32,765 12,811
2014 चौ. परमिन्दर सिंह ढुल ✅ INLD 54,632 धर्मेन्द्र सिंह ढुल INC 31,826 22,806
2019 JJP 61,942 BJP 37,749 24,193
2024 INC 65,080 BJP 59,065 6,015

✅ ढुल परिवार — जुलाना से: चौ. दलसिंह जी (1967, 1970) + चौ. परमिन्दर सिंह ढुल (2009, 2014) — कुल 4 बार जुलाना से विजयी। दादा जी का पूरा जीवन परिचय →

जींद जिले की प्रमुख समस्याएं

🚰 पेयजल संकट

कई गांवों में शुद्ध पेयजल नहीं। भूमिगत जल खारा। RO प्लांट अपर्याप्त।

🌾 किसान और MSP

MSP गारंटी नहीं, फसल बीमा अटका, कर्ज का जाल। जींद कृषि प्रधान जिला है।

🛣️ सड़कें और बुनियादी ढांचा

टूटी सड़कें, अधूरी योजनाएं, ठेकेदारों की मनमानी। ग्रामीण कनेक्टिविटी कमज़ोर।

🏥 स्वास्थ्य सेवाएं

सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर और दवाइयों की कमी। संविदा कर्मचारियों के अधिकारों की अनदेखी।

📚 शिक्षा और रोजगार

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा, भर्ती घोटाले, बेरोजगारी। युवा दिल्ली पलायन कर रहे हैं।

⚖️ पारदर्शिता और भ्रष्टाचार

सरकारी योजनाओं में घोटाले, ठेकेदार-अफसर गठजोड़। RTI से सच सामने लाना ज़रूरी।

ढुल परिवार की सेवा

तीन पीढ़ियों से जींद की सेवा में

चौ. दलसिंह जी (8 विधायी कार्यकाल — जींद से 6 + जुलाना से 2 | प्रथम IPM हरियाणा) → चौ. परमिन्दर सिंह ढुल (2 बार MLA, ₹120 करोड़ विकास) → अधि. रविन्द्र सिंह ढुल (3000+ RTI, 50+ PIL, पूर्व AAG हरियाणा) — जींद जिले की जनता के आशीर्वाद से सेवा जारी। दादा जी का पूरा जीवन परिचय पढ़ें →

“जनता की सेवा म्हं कोई कसर कोन्या छोड़ांगे — यो मेरा वादा सै!”

🗳️ मतदाता सूची — Voter Search

अपनी मतदाता सूची में नाम खोजें या नया मतदाता पहचान पत्र बनवाएं।

NVSP पर खोजें ↗
जींद जिला पोर्टल ↗

उपयोगी लिंक

🌐 जींद जिला सरकारी पोर्टल
🗳️ NVSP — मतदाता सूची खोजें
📋 CEO Haryana — चुनाव आयोग
📄 RTI Online — सूचना का अधिकार